राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। सारण एसपी के दिये गए निर्देश के आलोक के मद्देनजर असमाजिक तत्वों/ अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी एवं शराब के सेवन, बिक्री, भंडारण, निर्माण, परिवहन आदि पर पूर्ण रूप से पाबंदी लगाने तथा देशी शराब भट्ठी ध्वस्त करने हेतु कार्रवाई को दृष्टिगत रखते हुए 23 एवं 24 सितम्बर को विशेष अभियान चलाकर कुल 79 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर मोटरसाईकिल- 05, ई- रिक्शा- 1, ट्रक-17, ट्रैक्टर- 6 एवं 667 लीटर अवैध शराब जप्त किया गया। पिछले 48 घंटों में विशेष अभियान चलाकर कुल 30 शराब की भट्ठियों को ध्वस्त कर लगभग 5000 लीटर पाश/ अर्ध निर्मित शराब विनष्ट किया गया। 24 एवं 23 सितम्बर को मढ़ौरा थानान्तर्गत गुप्त सूचना के आधार पर पटेड़ी रेलवे स्टेशन, ग्राम असोईया एवं ग्राम टेहटी से छापामारी कर 40 लीटर देशी शराब एवं 149 लीटर विदेशी शराब एवं 02 मोटरसाईकिल जप्त कर 05 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। भेल्दी थानान्तर्गत गुप्त सूचना के आधार पर भीमा बाँध से छापामारी कर 80 लीटर देशी शराब एवं 01 मोटरसाईकिल जप्त कर 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग