पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के ब्राहिमपुर गांव निवासी आमोद सिंह मंगलवार को बाइक पर सवार होकर महाराजगंज से मशरक अपने गांव आने के दौरान बाइक दुर्घटना में भगवनापुर गांव में घायल हो गए मौके पर पहुंचे परिजनों ने इलाज के लिए ग्रामीण स्तर पर निजी क्लीनिक में भर्ती कराया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद मशरक महावीर चौंक के पास डॉ आशीफ इकबाल के निजी क्लीनिक में भर्ती कराया जहां पैर और सर में लगे गहरे जख्म की वजह से बेहतर इलाज के लिए पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया। मौके पर पहुंचे जजौली मुखिया प्रतिनिधि वरूण यादव, बहरौली मुखिया अजीत सिंह,दुरगौली मुखिया प्रतिनिधि सत्येन्द्र सिंह ने सांत्वना दिया और इलाज के लिए पटना पीएमसीएच भेजवाने में मददगार साबित हुएं। घटना के बारे में घायल आमोद सिंह ने बताया कि वे महाराजगंज से बाइक पर सवार होकर मशरक के ब्राहिमपुर अपने गांव आ रहे थे कि भगवानपुर गांव में बाइक दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग