राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। प्रखंड के तरैया- मशरक मोड़ से जदयू कार्यकर्ताओं ने प्रखंड अध्यक्ष प्रो.ज्वाला प्रसाद के नेतृत्व में सतर्कता व जागरूकता मार्च निकाला। जदयू अध्यक्ष प्रो. ज्वाला प्रसाद ने कहा कि विकास विरोधी भाजपा द्वारा समाजिक सौहार्द बिगाड़ने की साजिश का पर्दाफाश करने को लेकर पार्टी ने प्रखंड, जिला व प्रदेश स्तर पर सतर्कता व जागरूकता मार्च निकालने का निर्णय लिया था। जिसके तहत सतर्कता व जागरूकता मार्च निकाली गई है जो कि तरैया बाजार के विभिन्न चौक – चौराहों का भ्रमण करते हुए पुनः चौक पर पहुंची। जदयू कार्यकर्ताओं ने चौकीदार नहीं कामगार चाहिए के नारे के साथ मार्च लगाते चल रहे थे। सतर्कता व जगरूकता मार्च में जदयू प्रखंड अध्यक्ष प्रो. ज्वाला प्रसाद, पानापुर जिप सदस्य व जदयू नेता रत्नेश भाष्कर, प्रदेश जदयू नेत्री राखी कुशवाहा, सत्येन्द्र सहनी, राजकुमार सिंह कुशवाहा,डॉ. कैलाश सिंह, डॉ. रंजीत सिंह समेत अन्य नेता व कार्यकर्ता शामिल थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग