नीरज शर्मा। राष्ट्रनायक न्यूज।
अमनौर (सारण)। भाजपा के बिरुद्ध जदयू कार्यकर्ताओ द्वारा अमनौर में सतकर्ता एवं जागरूकता मार्च निकाली गई।मंगलवार को जदयू अध्यक्ष राज कुमार कुशवाहा के नेतृत्व में कार्यकर्ता कर्पूरी ठाकुर के आदम कद पर मालार्पण कर मार्च में तब्दील हो गए। भाजपा भगाओ देश बचाओ, नरेंद्र मोदी मुर्दाबाद, हिन्दू मुस्लिम सिख ईसाई हमसब आपस मे है भाई भाई का नारा लगाते हुए अमनौर बाजार का भर्मण किया।इस दौरान जदयू के बरिष्ठ नेता बैधनाथ सिंह विकल ने कहा कि भाजपा बिकाश विरोधी पार्टी है। जबसे केंद्र में भाजपा की सरकार बनी, भाजपा द्वारा देश भर में सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की साजिश रची जा रही है। बढ़ती महंगाई बेरोजगारी शिक्षा गरीबी से भाजपा को कोई मतलब नही है, हिन्दू मुस्लिम मंदिर मस्जिद के नाम पर अशांति फैलाया जा रहा हैजिसका पर्दाफाश करने के लिए सतकर्ता एवं जागरूकता मार्च निकाली गई। इस मौके पर मुख्य रूप से, राहुल सिंह, भानु प्रताप सिंह, दीपू सिंह, उजव्वल सिंह, शनि कुमार, देवानंद राय, देवेंद्र सिंह, रेखा देवी, समेत दर्जनों लोग मौजूद थें।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग