राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। प्रखंड के शाहनेवाजपुर गांव स्थित होली होम स्कूल के निजी गार्ड की सड़क दुर्घटना में मौत के बाद मंगलवार को विद्यालय में शोक प्रकट किया गया। विद्यालय के कर्मियों ने विद्यालय के निजी गार्ड सिपाही सिंह की आसमयिक मौत पर गहरी दुःख प्रकट करते हुए उनके आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा। बात दें कि स्कूल के गार्ड सिपाही सिंह की सड़क दुर्घटना में सोमवार को मौत हो गयी थी। शोक प्रकट करने वालों में स्कूल के निदेशक राजीव कुमार गुप्ता, दीपक कुमार गुप्ता, सुनील सिंह, शत्रुध्न गुप्ता, बबन राय, उमेश सोनी, मनोज ठाकुर, म. फारूक अहमद, म. जुमाद्दीन, संतोष मांझी, नुसरत जहां समेत अन्य कर्मी शामिल थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग