राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मंगलवार को मारपीट की घटनाओं में एक शख्स को घायल हालत में इलाज के लिए भर्ती कराया गया जहां उसकी पहचान तरैया थाना क्षेत्र के डीह छपिया गांव निवासी स्व रामायण राम का 65 वर्षीय पुत्र महेश राम के रूप में हुई। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार किया। घटना के बारे में घायल ने बताया कि वे दलित जाति के हैं और बेहद ही गरीब परिवार से हैं पड़ोसी द्वारा वर्चस्व कायम रखने को लेकर बराबर धमकी और गाली गलौज करता है उसी में मंगलवार को दरवाज़े पर चढ़कर मारपीट की गई जिसमें वह घायल हो गया।वही गाली गलौज करने का विडियो भी वायरल हो गया है। परिजनों के द्वारा थाना पुलिस को सुचना देने की बात बताई।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग