राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप में सारण के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। 24 एवं 25 सितंबर को लखीसराय में आयोजित बिहार राज्यस्तरीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में सारण ने 8 गोल्ड, तीन रजत तथा एक कांस्य पदक जीता है। आदित्य राज, रवि कुमार, वसु कुमार, सुजीत कुमार, श्रेया सिंह, आदित्य राय, शिवम कुमार तथा सुंदरम पासवान ने गोल्ड मेडल जीता है। वही रितिक कुमार, सौरभ कुमार तथा चैतन्य कुमार सिंह ने रजत पदक हासिल किया है। अनिकेत कुमार ने कांस्य पदक जीता। टीम के कोच अभिषेक कुमार एवं मैनेजर विवेक कुमार थे। इस शानदार प्रदर्शन से उत्साहित ताइक्वांडो के पूर्व व सीनियर खिलाड़ियों ने बधाई दी है। डॉ जितेंद्र कुमार, सुरेश कुमार रजक, रवि शंकर शर्मा ने टीम के सभी खिलाड़ियों को बधाई एवं भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी है। डॉ जितेंद्र कुमार ने कहा कि सारण में प्रतिभा की कमी नहीं है। ज


More Stories
बाबा साहेब आंबेडकर की जयंती पर निकाला गया भव्य जुलूस, लोहछा से डेरनी बाजार तक हुआ परिभ्रमण
डॉ. अंबेडकर के उपदेशों को जन जन तक पहुंचाने से ही समाज में आएगी समानता
टीबी मुक्त भारत अभियान: स्कूलों में 14 वर्ष से ऊपर के बच्चों की होगी टीबी की स्क्रिनिंग