राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। सेवा समर्पण पखवारा कार्यक्रम के तहत भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को सफाई व स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान सदर प्रखंड अंतर्गत नैनी गांव स्थित राधाकृष्ण मंदिर परिसर की सफाई की गई। जिसका नेतृत्व खुद जिला अध्यक्ष रामदयाल शर्मा ने किया। पूरे परिसर की सफाई जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में लोगों ने की। इस मौके पर जिलाध्यक्ष ने स्वच्छता व सफाई के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने बताया कि 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक भारतीय जनता पार्टी सेवा समर्पण पखवारा मना रही है। इस दौरान प्रत्येक दिन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष वंशीधर तिवारी, सैनिक प्रकोष्ठ के संयोजक उमाकांत पांडे, सह-संयोजक अखिलेश सिंह, आदि थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग