राष्ट्रनायक न्यूज।
दरियापुर (सारण)। स्थानीय थाना में बंद शराब बरामदगी मामले का एक कैदी हाजत का गेट तोड़ कर फरार हो गया। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस का हाथ-पांव फूलने लगा। थानाध्यक्ष बेचैन हो गए। थानाध्यक्ष ने तुरंत फरार कैदी की खोजबीन शुरू कर दी। जांच के दौरान पता चला की फरार कैदी सोनपुर थाना क्षेत्र के परमानंदपुर अपने ससुराल में छिपा है। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस ने परमानंदपुर गांव में छापामारी की। जहां से फरार कैदी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि मौके का फायदा उठाकर कैदी हाजत का गेट क्षतिग्रस्त कर फरार हो गया था। जिसे दुबारा गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग