राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)।आपसी विवाद को लेकर पड़ोसियों ने ही पड़ोसी को मारपीट कर जख्मी कर दिया। मामला बनियापुर थाना क्षेत्र के कन्हौली मनोहर मिश्कारी टोले का है। पीड़ित कलामु दीन मियां ने स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें बगल के ही सात लोगों को नामजद किया है। दर्ज प्राथमिकी में पीड़ित ने बताया है कि दवा लेने के लिये जा रहे थे। तभी फसुल मियां,जुबेर आलम,शेर मो, असलम मियां, जुनैद आलम,मुनन मियां एवं अमजद अली गाली-गलौज करने लगे एवं विरोध करने पर फैट- मुक्का एवं रॉड से मारपीट कर जख्मी कर दिया।बचाव में पत्नी और बेटी आई तो उनके साथ भी मारपीट करने लगे। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग