राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। गांव के ही लोगो ने महिला को मारपीट कर जख्मी कर दिया।मामला बनियापुर थाना क्षेत्र के सोहई गाजन का है। पीड़िता सुनीता देवी ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें पड़ोसी दंपति को नामजद किया है।दर्ज प्राथमिकी में पीड़िता ने बताया है कि सुबह में मेरा पुत्र पूजा के लिये फूल तोड़ने गया था। इस बीच मुझे देखते ही दीपक कुमार सिंह एवं उनकी पत्नी पुष्पा देवी गाली- गलौज करते हुए बोले कि 20 हजार रुपये दो नही तो केस में फंसा देंगे। जिसका विरोध करने पर मारपीट करने लगे।तथा मेरे पुत्र के गले से सोने का चेन भी तोड़ लिए। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की अनुसंधान में जुटी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग