- मामला बनियापुर थाना क्षेत्र के कमता टोले पकवलिया का है
राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। साइकल की चोरी कर भाग रहे चोर को पकड़ ग्रामीणों ने पहले पिटाई की उसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया। मामला बनियापुर थाना क्षेत्र के कमता टोले पकवलिया का है।स्थानीय हरिचरण प्रसाद ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें सहाजितपुर थाना क्षेत्र के सरमी निवासी उपेंद्र साह को आरोपित कर बताया है कि रात्रि में मेरी नींद खुली तो मैंने देखा कि उक्त व्यक्ति मेरा साइकल लेकर भाग रहा है। जब मैने शोर मचाया तो अगल- बगल के लोगो जुटे और उसे पकड़ लिया।जिसके बाद पिटाई करने लगे।इस बीच प्रबुद्ध लोगों के बीच-बचाव से चोर को और अधिक पीटने से बचाया गया और पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग