राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव में साइकिल से अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पानी भरे गड्ढे में डूबने से एक निजी विद्यालय के गार्ड की मौत मामले में यूडी केस दर्ज कराई गई है। मृतक शाहनेवाज़पुर गांव निवासी 65 वर्षीय सिपाही सिंह बताए जाते हैं। इस संबंध में मृतक की पत्नी देवंती देवी द्वारा तरैया थाने में दर्ज कराई गई यूडी केस में बताया गया है कि उनके पति सिपाही सिंह दोपहर में घर से साइकिल से किसी काम के लिए माधोपुर हुए थे। वापस घर लौटे के क्रम में माधोपुर में उनकी साइकिल अनियंत्रित हो गई जिससे वह सड़क किनारे गड्ढे भरे पानी में गिर गए और डूब गए। गांव के लोगों ने तत्काल उन्हें पानी से बाहर निकाल कर अस्पताल ले जा रहे थे कि रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। जिसके बाद ग्रामीणों ने शव को थाना पहुंचा दिया। पुलिस मामले में महिला के आवेदन पर यूडी केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग