संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के चाद कुदरिया गांव में मंगलवार की रात महज 5 रूपये मागने के विवाद को लेकर जमकर लाठी-डंडे चले जिसमें 6 लोग घायल हालत में इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मशरक में भर्ती कराए गए जहां उनकी पहचान चांद कुदरिया गांव निवासी स्व वंशीधर राय का 55 वर्षीय पुत्र शिवपूजन राय, शिवपूजन राय की 50 वर्षीय पत्नी ज्ञान्ती देवी, विकास कुमार की 18 वर्षीय पुत्री मधु माला, शिवपूजन राय की दो पुत्री 12 वर्षीय सपना कुमारी,18 वर्षीय रेखा कुमारी और 23 वर्षीय पुत्र विकास कुमार के रूप में हुई। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार किया। घायल के परिजनों ने बताया कि दोनों पड़ोसी हैं और महिलाओं के बीच महज 5 रूपये मागने पर रुपये नहीं होने विवाद ने बड़ा रूप धारण कर लिया और लाठी डंडे से मारपीट हो गई जिसमें सभी घायल हो गए।मामले में थाना पुलिस को सुचना दी गई।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग