छपरा। अपर जिला एव सत्र न्यायाधीश-सह-सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार सारण, छपरा जीतेश कुमार की अध्यक्षता में 12 नवम्बर 2022 को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत के संबंध में व्यापक प्रचार-प्रसार के निमित बैठक का आयोजन कार्यालय कक्ष में आहूत किया गया। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार जीतेश कुमार ने बताया कि बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार पटना से प्राप्त पत्र एवं रामलाल शर्मा जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, सारण के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार सारण के तत्वावधान में 12 नवम्बर 2022 को पूर्वाह्न 10ः30 बजे राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन व्यवहार न्यायालय परिसर छपरा में किया जाएगा। जिसमें सुलहनीय अपराधिक मामलों, एन.आई एक्ट के अंतर्गत सेक्षन-138, एम.ए.सी.टी केस, श्रमिक एवं कर्मचारी से संबंधित केस, बिजली, पानी बिल एवं अन्य बिल, भू-अधिग्रहण, नौकरी पेशा सेवा एवं पेंशन भुगतान से संबंधित केस, राजस्व वाद जो सिविल छपरा या उच्च न्यायालय पटना में पेडिंग चल रहा है एवं अन्य सिविल कोर्ट से संबंधित मामलों का निष्पादन सुलह समझौते के आधार पर निपटारा किया जाएगा। उपर्युक्त प्रकार के वादों के पक्षकारों से आग्रह किया गया है कि इस अवसर का लाभ उठाते हुए अपने विवादों को राष्ट्रीय लोक अदालत में दिनांक 12 नवम्बर 2022 को सुलह समझौते के आधार पर बिना खर्च बिल्कुल मुफ्त तत्काल समाप्त कराएँ। अपना वाद लोक अदालत में ले जाने के लिए उस न्यायालय से सम्पर्क करें जहाँ आपका वाद लंबित है। यदि आपका वाद लोक अदालत द्वारा निष्पादित होता है तो आप दाखिल न्याय शुल्क पाने के हकदार है। बैठक में कन्हैया कुमार जिला जन-सम्पर्क पदाधिकारी एवं राजू कुमार जिला पंचायती राज पदाधिकारी उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग