छपरा (सारण)। जिला दण्डाधिकारी राजेश मीणा के निर्देशालोक में आगामी नगरपालिका, नगर निगम आम निर्वाचन के परिप्रेक्ष्य में जिला अंतर्गत सभी शस्त्र अनुज्ञप्तिधारियों को अपने शस्त्र का भौतिक सत्यापन स्थानीय थाना में करवाने के लिए तिथि निर्धारित किया गया था। परन्तु अबतक कई शस्त्र अनुज्ञप्तिधारियों द्वारा अपने शस्त्र का सत्यापन निर्धारित तिथियों तक नही कराया गया है। ऐसी स्थिति में जिलाधिकारी ने शस्त्र लाइसेंसधारियों को भौतिक सत्यापन कराने के लिए एक और मौका दिया है। उन्होंने कहा है कि वैसे शस्त्र अनुज्ञप्तिधारी जो भौतिक सत्यापन नहीं कराए हैं उन्हें अचूक रूप से दिनांक 28 सितम्बर से 01 अक्टूबर 2022 के बीच किसी दिन संबंधित थानाध्यक्ष एवं प्रतिनियुक्त पदाधिकारी की उपस्थिति में शस्त्र का भौतिक सत्यापन कराने का निर्देश दिया हैं। जिला दण्डाधिकारी कहा है कि निर्धारित समय सीमा के अंदर शस्त्रों का सत्यापन नही कराये जाने की स्थिति में शस्त्र अनुज्ञप्ति निलंबित करते हुए रद्द करने की कार्रवाई की जाएगी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग