- तरैया अंचल के राजस्व कार्यों में आएगी तेजी
राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। प्रखंड के अंचल कार्यालय तरैया में नवनियुक्त पांच राजस्व कर्मचारियों ने गुरुवार को अपना योगदान दिया। जिला स्थापना के राजस्व शाखा के पत्रांक-1045/03.09.2022 द्वारा निर्गत पत्र के आलोक में तरैया अंचल में पांच नए राजस्व कर्मचारियों ने योगदान किया हैं। नवनियुक्त राजस्व कर्मचारियों में सूरज कुमार, रोहित कुमार, राकेश कुमार, अमित कुमार, गगन कुमार, ने तरैया अंचल में अपना योगदान दिया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए तरैया अंचलाधिकारी अंकु गुप्ता ने बताया कि जिला स्थापना कार्यालय के राजस्व शाखा द्वारा नवनियुक्त पांच राजस्व कर्मचारियों ने अपना योगदान दिया है। इनके योगदान के पश्चात अब इन्हें राजस्व ग्राम व हल्का की जिम्मेदारी दी जाएगी। ताकि उनसे राजस्व संबंधित सभी कार्यों का निपटारा कराया जाएगा, और राजस्व कार्य में तेजी आ सकें। बता दे कि तरैया अंचल में पूर्व में मात्र तीन ही राजस्व कर्मचारी कार्यरत हैं। जिनमें एक राजस्व कर्मचारी के जिम्मे तीन से चार हल्का चल रहा था। वह भी जिनमें एक राजस्व कर्मचारी रिटायरमेंट के बाद यही अनुबंध पर कार्यरत हैं। जिससे जमीनी संबंधित काम काफी धीमी गति से हो रही थी। अब आशा है कि नवनियुक्त राजस्व कर्मचारियों के योगदान के बाद जमीन सम्बंधित कार्यों में तेजी आएगी और लोगों के कार्यों का ससमय निष्पादन हो सकेगा।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग