- केबुल और ट्रांसफार्मर चोरी की बढ़ती घटनाओं को लेकर विभाग परेशान।
- बढ़ती चोरी की घटनाओं से उपभोगताओं की नियमित बिधुत आपूर्ति हो रही बाधित।
संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। तीन सौ मीटर में लगे छह पोल एलटी केबुल की चोरी अज्ञात चोरों द्वारा कर ली गई। मामला सहाजितपुर थाना क्षेत्र के कटसा गांव का है। केबुल चोरी की वजह से बिधुत विभाग को 54 हजार रुपये की अनुमानित क्षति बताई गई है। जेई पंकज कुमार सुमन ने स्थानीय थाने में मामले की प्राथमिकी दर्ज करा अज्ञात को नामजद किया है। दर्ज प्राथमिकी में जेई ने बताया है कि मानवबल द्वारा कटसा पुल से चिमनी के बीच छह पोल के एलटी केबुल चोरी होने की सूचना दी गई। जिसके बाद स्थल निरीक्षण किया गया तो मामला सत्य पाया गया। मालूम हो कि हाल के दिनों चोरों द्वारा विधुत ट्रांसफॉर्मर और केबुल को लगातार निशाना बनाया जा रहा है। जिससे विभाग को लाखों रुपये का नुकशान हो रहा है। साथ ही उपभोगताओं का विधुत आपूर्ति भी बाधित हो रही है।बिगत एक पखवाड़े के आकड़ो पर गौर करे तो बनियापुर थाना क्षेत्र के सिहोरिया के अलग- अलग टोले से तीन ट्रांसफार्मर एवं हरपुर गौशाला तथा भूमिहारा पश्चिम टोला से एक ही रात में तीन ट्रांसफार्मर की चोरी कर ली गई थी। चोरों का यह कृत्य विभाग और पुलिस दोनों के लिये सरदर्द बना हुआ है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग