पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। प्रखंड में राजद अनु जाति जनजाति प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष के पद के लेटर पैड को लेकर दुरूपयोग की शिकायत सामने आई जिसमें मशरक प्रखंड अनु जाति जनजाति प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष बंगरा गांव निवासी महाचंद्र नट ने थाना पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों और पार्टी के वरीय अधिकारियों को लिखित आवेदन देकर सूचित किया और मीडिया के माध्यम से बताया कि वे राजद अनु जाति जनजाति प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष के पद पर हैं वही उनको पता चला कि राजीव रंजन उर्फ रामप्रवेश राम जो सोनौली गांव निवासी हैं उसके द्वारा भी अनु जाति जनजाति प्रकोष्ठ का लेटर पैड छपवाकर फर्जी तरीके से इस्तेमाल करता है जिसकी जानकारी उन्हें हुई तो उन्होंने इसकी जानकारी सभी विभागों के प्रमुख को लिखित देकर जानकारी दे दी है। उन्होंने कहा कि उनके पद का दुरूपयोग कर उनकी छवि को धूमिल किया जा रहा है वही राजद अनु जनजाति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सुपेन्दर नाथ चौधरी से फोन पर मामले में जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि महाचंद्र नट ही मशरक प्रखंड के लिए राजद पार्टी के अनु जाति जनजाति प्रकोष्ठ के अध्यक्ष बनाएं गये।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग