- चार दिन पूर्व परिजनों ने अपहरण की दर्ज कराई थी, प्राथमिकी
संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। चार दिनों पूर्व थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों से तीन युवतियों के अपहरण के मामले में बनियापुर थाने में परिजनों द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।जिसपर त्वरित करवाई करते हुए पुलिस ने तीनों युवतियों को सकुशल बरामद कर लिया है।थानाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस मामले के अनुसंधान में जुटी थी।इस बीच तीनों युवतियों को बरामद कर लिया गया है।बरामद युवतियों से पुछताक्ष के बाद आगे की कारवाई की जा रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग