- पीड़ित के फर्दबयान पर प्राथमिकी दर्ज,आधा दर्जन लोगों को किया गया नामजद
संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। पूर्व के विवाद को लेकर पड़ोसियों ने ही पड़ोसी को मारपीट कर बुरी तरह से जख्मी कर दिया। जख्मी व्यक्ति का इलाज सदर अस्पताल छपरा में चल रहा है। मामला बनियापुर थाना क्षेत्र के हरपुर का है। पीड़ित उमेश सिंह के फर्दबयान पर स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसमें गांव के ही आधा दर्जन लोगों को नामजद किया गया है। दर्ज प्राथमिकी में पीड़ित ने बताया है कि दोपहर में अपने दरबाजे पर बैठा था। तभी बगल के ही घनश्याम सिंह,राणा प्रताप सिंह, दीनबंधु सिंह, हरेराम सिंह, रामाशंकर सिंह एवं दीपक सिंह दरबाजे पर पहुँच गाली- गलौज करने लगे।तथा मना करने पर अपने- अपने हाथ में लिया लाठी-डंडे, फरसा, दाब आदि से प्रहार कर बुरी तरह से जख्मी कर दिया एवं मारपीट के क्रम में गले से चेन भी छीन लिए। हल्ला- गुल्ला की आवाज पर आसपास के लोग जुटे तबतक सभी नामजद फरार हो गए। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच- पड़ताल में जुटी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग