राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। गड़खा विधानसभा अन्तर्गत हसनपुरा पंचायत के जानकीनगर में शुक्रवार को जनता दल यूनाइटेड ने एक दिवसीय सदस्यता अभियान के साथ साथ टोला सम्पर्क यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसका अध्यक्षता पूर्व अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष इम्तेयाज परवेज़ ने किया जबकि मंच संचालन अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के जिलाध्यक्ष शम्भू मंझि ने किया। जबकि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रभुनाथ राम पूर्व विधायक अंगियाव आरा ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में समाज मे शांति,सुरक्षा और अमन चैन का जो माहौल बना उसका सबसे ज्यादा लाभ अनुसूचित वर्ग को मिला क्योंकि यही वर्ग समाजिक उत्पीड़न का सबसे ज्यादा शिकार रहा है।संविधान में अनुसूचित वर्ग के लिए जो व्यक्ति वयवस्था की गई है उसका पर्याप्त लाभ इस वर्ग को नही मिल पा रहा था।श्री नीतीश कुमार ने अपने अथक प्रत्यंन ओर दृढ़ इकच्छसक्ति से इसे संभव करके दिखया,
पिछले 17 वर्षों में वंचित समाज केसामाजिक ,राजनैतिक,शैक्षणिक एवं आर्थिक उत्थान के लिए अनेक कार्य हुए:
वही दलित प्रकोष्ठ के पूर्व जिलाध्यक्ष पन्ना लाल पासवान ने कहा कि आर्थिक उत्थान हेतु उधमी योजना के तहत अनुसूचित जाति/जनजाति के युवक एवं युवतियों को उद्योग लगाने के लिए 10लाख रुपए तक कि राशि दी जाती है,इसमें 50% प्रतिशत अनुदान के रूप में है। राज्य सरकार द्वरा शुरू की गई “पर्वतपुरुष दसरथ मांझी कौशल विकाश योजना के तहत अनुसूचित जाति के युवक- युवतियों को निःशुल्क रोज़गार पाकर कोर्स करने का मौका दिया गया है।वही सत्यनारायण सिंह ने कहा कि सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत देशी शराब एवं ताड़ी के उत्पादान एवं बिक्री में पाररम्पिक रूप से जुड़े अत्यंत निर्धन परिवारों को वैकल्पिक व्ययसाय के लिए 60 हजार से लेकर एक लाख तक वित्तिय सहयोग दिया जा रहा है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रभुनाथ राम,ह्वेल रविदास, मदन प्रसाद, मुस्ताफा कमाल ज़मा, शक़िला बानो, मकबूल हसन, सत्यनारायण सिंह, रवि कुमार राम, तारकेश्वर माँझी, कुसुम रानी, कुंदन पासवान आदि लोग मौजूद थे।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग