नीरज शर्मा। राष्ट्रनायक न्यूज।
अमनौर (सारण)। छपरा के सांसद पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूढ़ी की माता प्रभा देवी का निधन 25 सितंबर को मैक्स अस्पताल दिल्ली में हो गई।इनके निधन पर शुक्रवार को सांसद के आवासीय सभागार में श्रधंजलि सभा का आयोजन किया गया।जिसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष संतोष सिंह ने किया।कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ता समेत सैकड़ो बुद्धिजीवी शामिल हुए,सर्व प्रथम उनके आत्मा की शान्ति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया।इसके पश्चात बारी बारी से सभी ने उनके तैल चित्रों पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रधांजलि दिया।सभी ने उनके ब्यक्तित्व व कृतित्व पर चर्चा किया कहा कि सांसद रूढ़ी की माता प्रभा सिंह अत्यंत धर्मपरायण महिला थी।उनका जूना पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी महाराज के हरिहर आश्रम हरिद्वार में भारत माता मंदिर से गहरा लगाव था।इनके निधन पर जूनापीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी महाराज ने स्वयं उपस्थित हो पूरे बिधि विधान से दाह संस्कार की बिधि करवाया था। श्रधांजलि अर्पित करने वालो में मुखिया सुदीश सिंह पूर्व मुखिया बिजय कुमार बिद्यार्थी,नवीन पूरी,अजय सिंह,आशुतोष सिंह,पंकज सिंह,पृथ्वी कुमार,पंकज मिश्रा,अर्जुन राम,,सुरेंद्र शर्मा शेखर सिंह,बिजय प्रताप सिंह,अरुण सिंह,रामचंद्र तिवारी,ब्रजेश सिंह,निरंजन शर्मा,राजीव सिंह,,ब्रजननंदन तिवारी प्रभात सिंह,मुखिया प्रतिनिधि दिलीप साह नीरज शर्मा समेत सैकड़ो लोग मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग