नीरज शर्मा। राष्ट्रनायक न्यूज।
अमनौर (सारण)। शारदीय नवरात्रि के अवसर पर सनराइज चिल्ड्रन स्कूल के प्रांगण संस्कृति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में से छात्र छात्राओं ने नव दुर्गा के रूपों की झांकी प्रस्तुत किया। अलग अलग रूपों को धारण कर अपनी अपनी बिशेषता का उल्लेख किया। प्रथम शैल पुत्री के रूप में रीया कुमारी, दुतीय ब्रह्म चारणी के रूप में तपस्या कुमारी, तृतीय चन्द्र घण्टा के रूप में मिष्टी, चतुर्थ कुष्मांडा के रूप में नैंसी पंचम स्कंदमाता के रूप में श्रेया, षष्टम कात्यायनी देवी के रूप में अमृता, सप्तमी काल रात्रि के रूप में रितिका, अष्टम महागौरी के रूप में तेजश्वीनी एवं नवम सिद्धिदात्री के रूप में आराध्या सिंह राजपूत काफी आकर्षण दिख रही थी।छात्राओं के इन नौ रूपों को देख सचमुच माता बैशनव देवी की रूप इनमें झलक रहा था।अन्त में बिद्यालय के निदेशक शंकर शर्मा ने बच्चों के बीच पारितोषिक बितरण कर समानित किया।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग