बनियापुर राजद विधायक ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का टैक्टर से किया दौरा
मशरक से पंकज कुमार सिंह
मशरक प्रखंड क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित इलाके अरना पंचायत, तथा बहरौली पंचायत के सभी वार्डों का दौरा ट्रैक्टर पर बैठ के बनियापुर राजद विधायक केदारनाथ सिंह ने किया। मौके पर बाढ़ पीड़ितों से मिल उनके रहने के लिए त्रिपाल खाने के लिए उत्तम भोजन का प्रबंध कराया। मौके पर राजद विधायक केदारनाथ सिंह ने कहा कि मशरक प्रखंड समेत बनियापुर विधानसभा क्षेत्र के लोग उनके अपने हैं उन्होंने या उनके परिवार के लोगों ने हमेशा आपके सुख दुख में साथ रहें हैं वही हमारे भी हर परिस्थिति में आपने हमेशा मेरा साथ दिया हैं। बाढ़ से डरना नहीं है उसका मुकाबला करना है थोड़े ही दिनों का दुख हैं कट जायेगा। आपकी हो रही समस्याओं को देखते हुए खाने के लिए सामुदायिक किचेन की व्यवस्था की जा रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग