मशरक(सारण)। स्थानीय थाना परिसर में हर शनिवार को लगने वाला जनता दरबार शनिवार को आयोजित किया गया। थानाध्यक्ष रितेश कुमार मिश्रा और अंचल निरीक्षक महेंद्र राम की अगुवाई में जनता दरबार में पहुंचे फरियादियों की फरियाद को सुना गया और मामले का निष्पादन किया गया। अंचल निरीक्षक महेंद्र राम ने बताया कि जनता दरबार में दो नया मामला सामने आया जिसे जांच-पड़ताल और विपक्षी पार्टी को नोटिस निर्गत करने के लिए रजिस्टर कर लिया गया वही पहले से दो मामले लंबित थे उस पर सुनवाई करते हुए निष्पादन कर दिया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग