बाढ़ पीड़ितों की मदद मानवता की मदद : शशी भूषण
मशरक से पंकज कुमार सिंह
मशरक थाना क्षेत्र के चैनपुर गांव में घोघाड़ी नदी के बढ़ते जलस्तर से बगल के गांवों में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई लोगों के घरों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है लोग गांव में सड़क किनारे या बांध पर शरण लेने को मजबूर हो गए हैं। बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए बनियापुर विधानसभा से विधानसभा चुनाव हेतु भाजपा नेता शशीभूषण सिंह ने चैनपुर गांव में सैकड़ों लोगो की मदद स्वरूप सामाग्री का वितरण किया गया। मौके पर वितरण कार्यक्रम में महाराजगंज भाजपा सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल भी मौजूद रहें। बाढ़ से प्रभावित लोगो ने सांसद से नाव और खाने की समस्याओं का जिक्र किया तों उन्होंने सीओ मशरक ललित कुमार सिंह से फोन पर बात कर गांव में एक नाव और एक सामुदायिक किचन सेन्टर की व्यवस्था कराईं। जो कल से चालू हो जाएगी। मौके पर सांसद महाराजगंज ने कहां कि बाढ़ से लोग प्रभावित हुए हैं उनकेे मदद के लिए सुबह से लेकर रात तक चौबीस घंटे वे मदद के लिए घूम रहे हैं सरकार के तरफ जो भी सहायता राशि बाढ़ पीड़ितों तक पहुंचनी चाहिए उसके लिए वे कृत संकल्पित है कि वो सबको मिले। सरकार की कोशिश हैं कि सबको सबसे पहले दो वक्त की खाने की व्यवस्था की जाए।वही सांसद श्री सिग्रीवाल ने विरोधी पक्ष को कहां कि उनके बाढ़ पीड़ितों की मदद का लोग मजाक उड़ा रहे तो उनको बता दू कि मदद तो मदद हैं आप यदि मदद नही कर सकते हैं तो जो मदद कर रहा है उसे मदद करने दे। और यदि आप बाढ़ प्रभावित लोगों की सच्ची सेवा करने को तत्पर है तो वे मदद करें हम उनका तहे दिल से स्वागत करेंगे।देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी बाढ़ की आपदा मे लोगों की मदद के तैयार है। वही बनियापुर भाजपा प्रत्याशी शशिभूषण सिंह ने कहा कि विपदा की इस घड़ी में लोगों के सहयोग से बड़ा काम नहीं है।आज इस मुश्किल घड़ी में हम सबो का यह कर्तव्य बनता है की जरूरतमंद लोगों की मदद की जाय क्योंकि मानवता धर्म से ऊपर इस दुनिया में कोई धर्म नहीं।आगे उन्होंने कहा कि हमारे देशवासियों ने यह ठाना की कोरोना से लड़ना है तो पिछले पांच माह से जंग लड़ रहें है तो बाढ़ जैसी विपदा तो कुछ दिनों के लिए है।हम इस पर भी विजय पायेंगे।मौके पर बीरबल प्रसाद,देव कुमार पंडित,राजन सिंह, किसान मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष रविरंजन सिंह उर्फ मंटू सहित दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे।


More Stories
सारण के सांसद रूडी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की हुई बैठक, विकास योजनाओं पर हुई चर्चा
कार्यपालक सहायकों ने स्थायीकरण की मांग को ले दी चरणबद्ध आंदोलन व अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी
चुनाव आयोग की मनमानी और अलोकतांत्रिक कार्रवाई के विरुद्ध सी पी आई(एम) ने निकाला प्रतिरोध मार्च, डीएम को ज्ञापन सौंपा