- नवरात्र के छठे दिन भक्तों ने किया माँ कात्यायनी की पूजा-आराधना
- प्रायः सभी पंडालों में जुटने लगी भक्तों की भीड़।
- पूजा पंडाल की सजावट को अंतिम रूप देने में जुटे है,कारीगर।
- यूक्रेन के गोल्ड टेंपल के प्रति रूप में बना बनियापुर मुख्य बाजार का पंडाल भक्तों के लिए बना आकर्षण का केंद्र
बनियापुर(सारण)।शारदीय नवरात्र के छठे दिन शनिवार को श्रद्धालु भक्तो द्वारा श्रद्धा-भक्ति के साथ माता के छठे स्वरूप माँ कात्यायनी की पूजा-आराधना की गई।इस दौरान मुख्य बाजार बनियापुर, चेतन छपरा,पैगम्बरपुर,कन्हौली संग्राम स्थित मंशापूर्ण बुढ़िया माई के प्रांगण, कोल्लूआ, पुछरी, सहाजितपुर सहित दर्जनों प्रमुख स्थलों पर मंदिर परिसर एवं पंडाल परिसर में प्रातःकाल की आरती और पूजन में भाग लेने के लिये काफी संख्या में श्रद्धालु भक्तो की भीड़ जुट रही है।वही कई जगहों पर लयबद्ध तरीके से अनवरत दुर्गा सप्तसती की सस्वर पाठ की जा रही है।जिसके श्रवण को लेकर स्थानीय भक्तो के साथ-साथ दूर-दराज के भक्त भी मंदिर परिसर पहुँच रहे है।आचार्यो ने माता के छठे स्वरूप की व्यख्या करते हुए कहा की माता कात्यायनी दानव संहारिणी और भक्तो को मंगल प्रदान करने वाली है। माया,महामाया,मूलप्रकृति,विद्या सब इन्ही का रूप है।इन्ही की कृपा से देवता भी अपने कार्य मे सफल होते है।नवरात्र के सफल आयोजन को लेकर पूजा समिति के सदस्य सक्रियता के साथ पूजा स्थल पर जुटे हुए है।वही प्रायः सभी पूजा-पंडालों की सजावट को अंतिम रूप दिया जा रहा है।बनियापुर मुख्य बाजार का पूजा पंडाल यूक्रेन के गोल्ड टेंपल के प्रतिरूप में बनाया गया है।जो श्रद्धालु भक्तों के लिये आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग