राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

पांच गुमंद वाला भव्य पंडाल में विराजमान है माँ जगदम्बा 

अमनौर(सारण)। प्रखंड के रायपुरा बाजार पर लगातार विगत कई वर्षो से दुर्गा पूजा हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है पूजा के साथ यहाँ पर पंडाल कई अलग -अलग तरह से बनाया जाता है .पंडाल का क्षेत्रफल बहुत बड़ा होता है .यहाँ पंडाल बनाने के लिए अलग -अलग जगह से कारीगर बुलाये जाते है .इस पूजा के कमिटी का नाम नवयुवक दुर्गा पूजा समिति है . इसका अध्यक्ष अमरजीत कुमार मांझी है तथा कमिटी का पूरा सहयोग वहा के स्थानीय मुखिया आरती देवी के पति मदन सिह करते है इस पंडाल के पुजारी बजरंग कुमार मिश्रा जी है काफी लम्बे समय से इस स्थान पर पूजा पाठ करते है इस सप्तमी का माता का विशेष पूजन के साथ माता का पट खोला गया साथ ही कई जगह से माता का भक्त अपना मनोकामना पूर्ण हेतु इस पंडाल में अवस्थित माता का दर्शन किये तथा पूजन -पाठ किये तथा प्रसाद ग्रहण किये वहा के स्थानीय लोगो का मानना यह है यहाँ पर जो लोग अपना मनोकामना लेकर आते है उनकी मुराद पूरी होती है यही कारण है की यहाँ के स्थानीय महिलाये शाम के समय अपना माता के जागरण करती है .यहाँ के स्थानीय वार्ड सदस्य श्रीमती सरोजनी देवी पूजा में उपस्थित थी उनसे पूछे जाने पर बोलती है यहाँ माता के सभी रूपों का पूजन करने से तथा भंडारा में सहयोग करने पर मुरादे पूरी होती है .पंडाल के अगल -बगल में साफ -सफाई का विशेष ध्यान दिया गया है .ग्रामीणों का पूरा सहयोग रहता है कमिटी के सहयोगी विकास कुमार ,बब्लू कुमार, चन्दन, गोलू ,आनंद ,धीरज राजा ,पंकज नीरज ये लोग पंडाल के पास निगरानी में लगे हुए है श्रद्धालु को किसी प्रकार का कोई कमी नहीं हो . पूरा शिष्टाचार के साथ सभी लोग अपना गतिविधि पूजा में बनाये हुए है .