छपरा(सारण)। पुलिस अधीक्षक, सारण के निर्देशानुसार सारण जिलान्तर्गत दुर्गा पूजा-2022 को शांतिपूर्ण एवं सोहार्दपूर्ण माहौल में सम्पन्न कराने हेतु विधि-व्यवस्था संधारण, साम्प्रदायिक दृष्टिकोण से सारण जिलान्तर्गत शांति-व्यवस्था कायम रखने के मद्देनजर पु0नि0-सह-थानाध्यक्ष, सोनपुर/मुफ्फसिल/मढ़ौरा, थानाध्यक्ष खैरा/ एकमा/मॉझी/दाउदपुर/मशरक/दाउदपुरपहलेजा/नगरा/गौरा तथा सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी/पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय)/(परिक्ष्यमान) एवं संबंधित पुलिस निरीक्षक तथा अन्य पुलिस पदाधिकारी, सारण द्वारा संवेदनशील स्थलों/मिश्रित आबादी वाले टोला/मुहल्ला/गाँव में फ्लैग मार्च (Flag March) किया गया। इस दौरान सारण पुलिस के तरफ से सभी जिलावासियों को शांतिपूर्ण एवं सद्भावनापूर्वक दुर्गा पूजा मनाये जाने का संदेश दिया गया।
सारण पुलिस के तरफ से सभी जिलावासियों को दुर्गा पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं। अपील की जाती है कि दुर्गा पूजा पर्व शांतिपूर्ण एवं सद्भावनापूर्ण माहौल में मनायें।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग