छपरा(सारण) । नवरात्रि के पावन अवसर पर आमी मन्दिर माॅ के जैकारे से गूॅज रहा है।सप्त्मी को कालरात्रि स्वरूपा अंबिका भवानी के एक दर्शन पाने को प्रातः काल ब्रम्ह वेला से ही भक्त बेताब दिखे। नर-नारी व बच्चो के जनशैलाब को पंक्तिबद्ध होकर माॅ का दर्शन करने के लिए घंटो इंतजार करना परा।नवरात्रि व्रत मे रहने के बावजूद भी भक्तो का आत्म विश्वास व धैर्य भीड को देखकर भी संयमित था।मुजफ्फरपुर से अपने माॅ के साॅथ पहली बार कालरात्रि स्वरूपा अंबिका के दर्शन करने पहुंचे विवेक कुमार जायसवाल ने बताया कि अंबिका माॅ की महिमा को सुनकर पहली बार आमी आता हूॅ जितना सुनता था उससे बेहत मंदिर है।भक्तो के जन शैलाब को देखकर ऐसा लगता है अंबिका भवानी समस्त बिहारी व बाहर के भक्तो के हृदय मे बसी है।चुन्दरी प्रसाद विक्रेताओ व फूल पत्तियो के विक्रेता भी आज की भीड से काफी प्रशन्न मुद्रे मे दुकानदारी कर रहे थे।मंदिर के पूजेरी ने बताया कि सभी दूर दराज से आये भक्तो को माॅ का दर्शन हो इसलिए हम सब सभी भक्तो से पंक्तिबद्ध होकर तेजी मे दर्शन कर आगे बढने का आग्रह कर रहे है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग