जय-जय दुर्गे,जय-जय काली के जयकारे से गुंजायमान हुआ वातावरण,माहौल हुआ भक्तिमय।
बनियापुर(सारण)।मुख्य बजार बनियापुर स्थित गढ़देवी मंदिर परिसर में यूक्रेन के गोल्ड टेंपल के प्रतिरूप में बिराजमान माँ दुर्गे की प्रतिमा का पट नवरात्र की सप्तमी तिथि को श्रद्धालु भक्तो के लिये खोल दिया गया।पट खुलने के साथ ही भक्तो द्वारा जय-जय दुर्गे,जय-जय काली के जयकारे और ढोल नगाड़े की ध्वनि से पूरा नभमंडल गुंजायमान हो गया।श्रद्धालु भक्तो के अप्रत्याशित भीड़ को देखते हुए पूजा समिति की ओर से वोलेंटियर नियुक्त किये गये है।वही प्रशासनिक स्तर पर भी शांतिपूर्ण माहौल में पूजा संपन्न कराने को लेकर पुख्ता इंतजाम किये गये है।सप्तमी से दशमी तक चलने वाले मेले में रविवार से भक्तो की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई है।गोल्ड टेंपल के शक्ल में बने पंडाल के आकर्षक रूप और अदभुत कारीगरी को श्रद्धालु भक्तो द्वारा जमकर प्रशंसा की जा रही है।वही पंडाल से सटे गढ़देवी मंदिर और हनुमान मंदिर को भी भव्य और आकर्षक ढंग से सजाया गया है।जो पंडाल की सुंदरता को चार चाँद लगा रहा है।नवरात्र के अवसर पर पूजा समिति द्वारा पुरे बाजार को आधुनिक लाईट से सजावट की गई है।जिसकी सुंदरता रात्रि के समय देखते ही बनती है।श्रद्धालु भक्तो को माता के दर्शन और पूजन के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न,हो को ध्यान में रख पूजा समिति के अध्यक्ष संजय सिंह,पूर्व मुखिया नागेन्द्र प्रसाद,पिंटू रस्तोगी,उपेन्द्र राय,संतोष रस्तोगी,बिपुल तिवारी,सुरेश तिवारी,अवधेश पंडित सहित सभी सदस्य पूरी तन्मयता से जुटे हुए है।इधर कन्हौली संग्राम,चेतन छपरा टोले कर्ता राम,अमाव,पुछरी सहित दर्जनों स्थानों पर माँ के पट खुलने के साथ ही पूजा पंडालो में माता के दर्शन हेतु भक्तो की भीड़ उमड़ने लगी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग