बनियापुर(सारण)। आयुष्मान भारत योजना के प्रति लोगों को जागरूक करने एवं बूस्टर डोज अभियान को सफल बनाने के लिए बनियापुर के रेफरल अस्पताल में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन महाराजगंज के सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने किया। सांसद ने कहा कि समाज को स्वस्थ करने से तभी देश स्वस्थ कर सकता हैं हर वक्ति ऐसे में देशवासियों को स्वास्थ्य को ध्यान में रख केंद्र सरकार द्वारा तमाम लाभकारी योजनाएं चलाई जा रही है इसका पुरा लाभ लेना चाहिए मौके पर उपस्थित भाजपा के जिला उपाअध्यक्ष बृजमोहन सिंह, वीरेंद्र ओझा ,उतरी मंडल अध्यक्ष योगेंद्र ठाकुर, अजीत सिंह रमाशंकर मिश्र के साथ सभी नेताओं ने भी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए क्षेत्र के लोगों से आयुष्मान कार्ड बनवाने एवं बूस्टर डोज लेने का आग्रह किया इस दौरान रेफरल अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी अरुण प्रकाश गुप्ता द्वारा अस्पताल में चलाई जा रही स्वास्थ्य योजनाओं के बारे में लोगों को विस्तार पूर्वक जानकारी दी कार्यक्रम की अध्यक्षता दक्षिण मंडल नरेंद्र पाल सिंह एवं संचालन भाजपा नेता शैलेंद्र शर्मा ने किया, मौके पर अजीत कुमार, हरपुर पंचायत के मुखिया कौशल किशोर सिंह, पप्पू सिंह कांतु ठाकुर ,दीपू चतुर्वेदी मणिभूषण दुबे, सोनू तिवारी समेत सभी कार्यकर्ता उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग