तरैया(सारण)। स्थानीय थाना क्षेत्र के चंचलिया गांव से पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर अंग्रेजी शराब के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया है। इस सम्बंध में एएसआई गोपाल कुमार सिंह ने एक प्राथमिकी दर्ज किया है। जिसमें कहा गया है कि गुप्त सूचना मिली थी कि दिनेश सिंह की पत्नी अपने घर पर शराब बेंच रही है। पुलिस बल के साथ जब वहां पहुंचे तो एक महिला झोला लेकर भागने लगी। जिसे महिला पुलिस बल के सहयोग से पकड़ी गई। महिला दिनेश सिंह की पत्नी उमरावती देवी के पास से 15 पीस ऑफिसर च्वाइस फ्रूटी अंग्रेजी शराब जिसकी मात्रा 2.70 लीटर बरामद किया गया। थानाध्यक्ष मो. शोएब आलम ने बताया कि शराब के साथ गिरफ्तार महिला को सोमवार को जेल भेज दिया गया। वहीं पुलिस ने भलुआ भिखारी गांव में सड़क किनारे हंगामा कर रहे एक नशेड़ी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार नशेड़ी भलुआ भिखारी निवासी कृष्ण कुमार सिंह उर्फ काका है। पुलिस ने गिरफ्तार नशेड़ी को जुर्माने के लिए सोमवार को न्यायिक हिरासत में छपरा भेज दिया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग