राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

स्वर सम्राट रगेश की 90वीं जयंती पर सिद्ध शक्तिपीठ आमी में दो दिवसीय कार्यक्रम संपन्न

मनिंद्र नाथ सिंह मुन्ना। राष्ट्रनायक न्यूज।

दिघवारा (सारण)। रागेश कला संस्कृति संस्थान के दो दिवसीय कार्यक्रम, लोकगीतों के महान गायक स्वर सम्राट संतराज सिंह रागेश की 90वीं जयंती सिद्ध शक्तिपीठ आमी स्थित शक्ति शांति अकादमी आमी के प्रांगण में संपन्न हुआ। स्वर सम्राट संत राज सिंह के गाए गीतों को “अमवा के बगिया में घनी बसवरिया सुघर लागे, मोरा नन्हकी मरईया सुघर लागे” जैसे गीतों के साथ ही किसानीन बनीह ना धनी,किसानीन बनिह ना, धनिया अब हम बनब किसनवा तु किसानीन बनीह न सुनकर तत्कालीन प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद ने रगेश की उपाधि से अलंकृत किया था। साथ ही तत्कालीन प्रधानमंत्री पंडित नेहरू भी उनके गाए गीतों को सुनकर आत्म विभोर हो गए थे। उन्हीं के गाए गीतों को सुन दिलीप कुमार सिंह स्वर सम्राट रगेश को सांस्कृतिक श्रद्धांजलि दी। सारन जिला परिषद के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद राय ने कहा रागेश कला संस्कृति संस्थान आमी भारतीय गीतों के साथ साथ लोक नृत्य एवं नाटक को आयाम देने लगा है। इस परंपरा को आगे बढ़ाने का श्रेय भी दिलीप कुमार सिंह को जाता हैl राजेश कला संस्कृति संस्थान आमी में आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम के प्रथम दिन दिनांक 1/10/ 22 को नाटककार सतीश कुमार मिश्र लिखित नाटक त का हम कुंवारे रहे का बेजोड़ मंचन सफल हुआ। शशांक कुमार सिंह ने मुख्य भूमिका ज्ञान गुण सागर का अभिनय जीवंत कर दिया। महेश स्वर्णकार, हिमांशु, पंकज कुमार सिंह,राज रौशन एवं आलोक का भी अभिनय बहुत ही सराहनीय रहा। ध्वनि प्रकाश का कार्य रियाज अहमद ने बखूबी निभाया। 2/10/ 22 को रामकृष्ण मिशन आश्रम छपरा के सचिव स्वामी अतिदेवा नंद जी महाराज एवं श्रम संसाधन मंत्री श्री सुरेंद्र राम ने संयुक्त रुप से कार्यक्रम का उद्घाटन किया। स्वामी जी ने भारतीय गीत संगीत के कविवर गायक रागेश के गाए गीतों का बखूबी वर्णन किया। मंत्री सुरेंद्र राम ने कहा रेडियो पर संतराज सिंह के गाए गीतों को सुनकर ही हम पले बढ़े हैं। स्वामी जी ने कहा ईश्वर को पाने का बहुत बड़ा साधन सूर् राग से सामंजित कलाकार ही तो होता है। इस पूरे कार्यक्रम का प्रायोजक आर जे सिंह चौहान उर्फ लव सिंह का सहयोग अद्वितीय रहा। कार्यक्रम में कला संस्कृति मंत्री युवा विभाग के कैबिनेट मंत्री श्री जितेंद्र गायक संत राज सिंह रागेश के चित्र पर पुष्पांजलि कर उनके गीतों को याद किया। भविष्य में होने वाले कार्यक्रम को नई ऊंचाई देने का वादा माननीय मंत्री ने किया। रागेश कला संस्कृति संस्थान के सभी सदस्यों ने महान गायक एवं भोजपुरी के हस्ताक्षर संतराज सिंह रागेश की आदमकद प्रतिमा लगाने का प्रस्ताव रखा एवम माननीय मंत्री श्री जितेंद्र कुमार राय कला संस्कृति एवं खेल बिहार सरकार ने रगेश की मूर्ति लगाने का आश्वासन दिया।