राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

जीविका समूह में लोन के पैसे को लकर मारपीट, 10 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

मारपीट

मारपीट

  • मारपीट में जीविका समेत एक अन्य महिला घायल

राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के भटौरा गांव में जीविका समूह में लोन के पैसा को लेकर हुई मारपीट में जीविका समेत एक अन्य महिला घायल हो गई है। इस संबंध में दोनों पक्षों से एक- दूसरे पर आरोप लगाते हुए तरैया थाने में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। प्रथम पक्ष के प्रतिमा देवी के द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी में कहा गया है कि वह जीविका के पद पर कार्य करती है। उसके गांव के ही काजल देवी और उनके पति मुन्ना गिरि उसके दरवाजे पर आये और बोले कि मेरा लोन क्यों नहीं हुआ। जिस पर वह मैनेजर से बात करने को बोली तो वे लोग उसके साथ गाली गलौज करते हुए लाठी से मारकर हाथ तोड़ दिये तथा मारपीट के दौरान मंगलसूत्र छीन लिये। वहीं दूसरे पक्ष के काजल देवी के द्वारा प्राथमिकी में कहा गया है कि वह घर पर थी उसी समय जीविका समूह के पैसा को लेकर प्रतिमा देवी से झगड़ा हुआ तो ग्रामीणों ने समझा बुझाकर शांत करा दिया। उसके बाद प्रतिमा देवी फोन करके शिवदयाल गिरि, जगिया देवी, दिलीप सिंह, शनि कुमार सिंह, पिंटू सिंह, मोहित सिंह, ललिता देवी, अनिता देवी को बुलाकर डायन कहकर गाली गलौज व मारपीट करने लगी। विरोध करने पर सभी ने मिलकर मारपीट कर पैर तोड़ दिया। पुलिस मामले में दोनों पक्षो से प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन में जुट गई है।