राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के तरैया-मसरख एसएच-73 मुख्य सड़क पर छपिया ब्रह्म पिचास बाबा के समीप स्प्लेंडर बाइक से शराब की खेप लेकर जा रहे एक व्यक्ति पुलिस को देख बाइक छोड़ भाग निकला। जिसके बाद पुलिस ने बाइक पर रखे कार्टून से 43 पीस अंग्रेजी शराब बरामद किया है। इस संबंध में प्रशिक्षु एसआई रविरंजन कुमार ने तरैया थाने में एक प्राथमिकी दर्ज की है। जिसमें कहा गया है कि गुप्त सूचना मिली थी कि छपिया बिंद टोली के रूपेश कुमार प्रसाद स्प्लेंडर बाइक से अंग्रेजी शराब का खेप लेकर जा रहा है। पुलिस ने सूचना मिलते ही दलबल के साथ उसका पीछा किया तो ब्रह्म पिचास बाबा के समीप बाइक छोड़कर धंधेबाज फरार हो गया। पुलिस ने स्प्लेंडर बाइक पर लदे अंग्रेजी शराब 08 पीएम फ्रूटी 180 एमएल का 43 पीस 7.740 लीटर बरामद किया। पुलिस मामले में रूपेश कुमार प्रसाद पर प्राथमिकी दर्ज कर कारवाई में जुट गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग