राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। जयप्रकाश विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विश्वविद्यालय के कुलदेवता जयप्रकाश नारायण की जयंती 11 अक्टूबर को मनाने का निर्णय लिया गया है। इस बाबत जेपीयू के कुलपति प्रोफेसर फारूक अली के आदेशानुसार जयप्रकाश विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ रवि प्रकाश बबलू ने पत्र निर्गत कर विश्वविद्यालय मुख्यालय के सभी पदाधिकारी एवं सभी कर्मचारी गण को यह सूचित किए है कि 11 अक्टूबर को कुलदेवता जयप्रकाश नारायण की जयंती विश्वविद्यालय में पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाई जाएगी। इसके चलते विश्वविद्यालय मुख्यालय अवस्थित सभी कार्यालय 9 अक्टूबर रविवार के दिन निर्धारित समयानुसार खुलेंगे।कुलसचिव ने पत्र के माध्यम से यह भी सूचित किया है कि रविवार के दिन विश्वविद्यालय मुख्यालय में सभी पदाधिकारी एवं कर्मचारियों की उपस्थिति अनिवार्य है। साथ ही साथ ही उन्होंने अपने पत्र के माध्यम से यह भी अवगत कराया हैं कि अवकाश के दिन के बदले भविष्य में क्षतिपूर्ति अवकाश दिया जाएगा।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग