अमनौर: बाढ़ के पानी मे एक विधवा महिला का घर ध्वस्त, खुले आसमान में रहने को होगी विवश
अमनौर(सारण)। प्रखंड के धर्मपुरजाफर पंचायत के अमनौर हाता में आई बाढ़ से एक विधवा महिला की घर में पानी के रिसाव होने से ढह गई। जिससे विधवा महिला घर से बेघर हो गई है। पीड़ित महिला अमनौर हाता गांव के स्व परमेश्वर राम की पत्नी कलावती देवी बताई जाती है। कुछ वर्षो पूर्व जवान बेटा व पति बीमारी के कारण चल बसे, जिससे महिला अकेली हो गई। किसी प्रकार दूसरे के खेतों में मजदूरी कर अपना जीविका चलती है। प्राकृति पहले ही पुत्र व पति को छीन इनको अपाहिज बना दिया। अब घर गिरने से बेघर भी हो गई है। महिला के समक्ष बहुत ही कठीन परिस्थति उत्पन्न हो गई है। चारो तरफ बाढ़ के पानी होने से खेतों में भी काम नही मिल पायेगा। इनके पास नहीं राशन कार्ड है, नही एक धुर खेत। इस विपदा में गरीबो को सुनने वाला कोई नहीं है सब तो अपने अपने मे लगे है। ऐसे यह बस्ती गरीबो की बस्ती है।इस घना बस्ती में लगभग पांच सौ घर से कम नही है। राजनीतिक नेता केवाल वोट के लिए ही इस बस्ती में प्रवेश करते है। इसके बाद इनको कोई पूछने वाला नही।आज बाढ़ के पानी आने से सभी लोग बाढ़ के चपेट में है। सभी लोग मजदुर है, कोरोना व बाढ़ के कारण बेरोजगार सभी बैठे है। सरकार केवल विकास का खोखला दावा करती है। सचमुच विकास देखना है तो इस बस्ती में आ जाते। इधर राजद के जिला अध्यक्ष सुनील राय ने पीड़ित परिजनों को मुआवजा दिलाने के लिए अंचलाधिकारी के बात किये। जल्द राहत शिविर लगवाने की बात कही।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग