राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। जमीनी विवाद को लेकर पड़ोसियों ने ही पड़ोसी को मारपीट कर जख्मी कर दिया। मामला बनियापुर थाना क्षेत्र के प्यारेपुर का है। पीड़ित रविशंकर कुमार ने स्थानीय थाने में मामले की प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें दो नामजद सहित आधा दर्जन अज्ञात को आरोपित किया है। दर्ज प्राथमिकी में पीड़ित ने बताया है कि जमीनी विवाद को लेकर मेरा भाई मुन्ना कुमार थाना पर जा रहे थें तभी हमारे पट्टीदार पिन्टु राय एवं दीपक राय बाइक का चाभी छीन लिए और मांगने पर मारपीट करने लगे। जब बचाव करने के लिये मैं गया तो छह अन्य अज्ञात लोगों के साथ मिलकर रॉड से मारपीट कर जख्मी कर दिया एवं गले में पहने सोने का चेन और मोबाइल छीन लिए।प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग