राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। फसल बर्बाद करने के मामले में पीड़ित ने सहाजितपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें अपने पट्टीदार सहित अज्ञात को नामजद किया है। मामला थाना क्षेत्र के मौजेगोवा का है। दर्ज प्राथमिकी में पीड़ित सुदीश साह ने बताया है कि मेरे खेत में लगे गोभी और मोर्चा का फसल जहरीला दवा डालकर नष्ट कर दिया गया। जिससे मुझे तीन लाख रुपये की क्षति हुई है। आसपास के लोगों से पुछताक्ष में पता चला कि रात्रि में मेरे पट्टीदार पुपुल साह अज्ञात लोगों के साथ मिलकर फसल नष्ट किये है।इस बाबत जब अपने पट्टीदार से पूछने गया तो गाली- गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। बचाव में मेरी पत्नी आई तो उसके साथ भी दुर्व्यवहार करते हुए धमकी देने लगे कि तुम्हारा फसल नहीं होने दूंगा। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग