संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। शुक्रवार की अहले सुबह सतुआ पंचायत के पूर्व मुखिया सुरेश साह के पिता का निधन हो गया। मृतक पुनपुन साह 95 वर्षीय बताए जाते है। निधन की सूचना पर दर्जनों जनप्रतिनिधि सहित सैकड़ों पंचायत वासियों ने मुखिया के आवास पर पहुँच शोक संवेदना व्यक्त की और मृतक की आत्मा के शांति के लिये ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया। पूर्व मुखिया ने बताया कि उनके पिता धार्मिक एवं सामाजिक प्रबृत्ति के व्यक्ति थे। जो सामाजिक और धार्मिक कार्यो में बढ़- चढ़कर हिस्सा लेते थे।शोक व्यक्त करने वालों में पूर्व मुखिया नागेन्द्र प्रसाद, पूर्व मुखिया श्रवण महतों,पूर्व उपप्रमुख नीरज सिंह, पैक्स अध्यक्ष रजनीश राय, ओमप्रकाश यादव, समाजसेवी रविन्द्र कुमार राम सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग