राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के हनुमानगंज गांव में बुधवार को जमीनी विवाद में दबंग पट्टीदारों के द्वारा घर में घुसकर मारपीट कर महिलाओं को गंभीर रूप से घायल करने का मामला सामने आया।वही मारपीट की घटना का विडियो परिजनों के द्वारा रिकार्ड कर लिया गया। वही घायल को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मशरक में भर्ती कराया गया जहां उनकी गंभीर हालत देख बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया गया। घायल की पहचान हनुमानगंज गांव निवासी दशरथ शर्मा की 50 वर्षीय पत्नी रूपा देवी,स्व जयनाथ शर्मा की 40 वर्षीय पत्नी मालती देवी,जयनंदन शर्मा की 19 वर्षीय पुत्री प्रीती कुमारी के रूप में हुई। घायलों ने बताया कि जमीन विवाद को लेकर मामला न्यायालय में चल रहा है वही उसी विवादित जमीन पर नीव खोदने लगें जिसका विरोध किया गया तों भरत महंतों समेत एक दर्जन लोगों ने लाठी डंडे और हथियार से लैस होकर घर में घुसकर सभी महिलाओं को गंभीर रूप से घायल कर दिया।वही उसकी पोती को बुरी नियत से पटक कर कपड़ा फार दिया गया। मामले में थाना पुलिस को आवेदन दिया गया पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग