पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। प्रखंड के विभिन्न पूजा पंडालों और मंदिरों में स्थापित दुर्गा प्रतिमा एवं कलश विसर्जन बुधवार को बड़े ही धूमधाम से किया गया। जिसमें श्रद्धालुओं का जबरदस्त उत्साह दिखा। विसर्जन को देखने के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े। कलश का विसर्जन जहां बुधवार की सुबह किया गया। वहीं प्रतिमा का विसर्जन भी दोपहर के बाद भव्य जूलूस में घोघाड़ी नदी में कर दिया गया। प्रखंड क्षेत्र के यदु मोड़, कुशवाहा टोला,गोला रोड,बेगछपरा गांव समेत अन्य पूजा पंडालों में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन घोघाड़ी नदी में विधिवत पूजा अर्चना कर किया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग