पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के महाराणा प्रताप चौंक पर सोमवार को बाइक सवार युवक को ऑटो ने टक्कर मार दी जिसमें बाइक सवार घायल हालत में इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मशरक में भर्ती कराया गया जहां उसकी पहचान समस्तीपुर के 30 वर्षीय राजकुमार सिंह के रूप में हुई। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार किया। घटना के बारे में घायल ने बताया कि वह अपने ससुराल मशरक थाना क्षेत्र के पचरूखवा गांव में आया था वही से वह पटना के लिए बाइक पर सवार होकर मशरक के रास्ते निकला कि महाराणा प्रताप चौंक पर ऑटो ने टक्कर मार दी जिसमें वह बाइक समेत गिर घायल हो गया आस पास के लोगों ने इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मशरक में भर्ती कराया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग