राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र की पुलिस ने सोमवार को एक बोतल शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर लिया गिरफ्तार युवक गोरखपुर से मशरक के रास्ते गलिमापुर अपने गांव आ रहा था। गिरफ्तार युवक तरैया थाना क्षेत्र के गलिमापुर गांव निवासी सुरेंद्र कुमार पिता मुंद्रिका महतो हैं। मौके पर थानाध्यक्ष रितेश कुमार मिश्रा ने बताया कि वाहन चेकिंग अभियान के दौरान युवक को एक बोतल ब्लेंडर प्राइड शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। बरामद शराब 750 एम एल हैं। गिरफ्तार पर प्राथमिकी दर्ज कर मंडल कारा छपरा भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। वही गिरफ्तार युवक ने बताया कि वह गोरखपुर में काम करता है वही से दशहरा की छुट्टी में गाव आ रहा था गांव में मित्र के लिए एक बोतल ब्लेंडर प्राइड अंग्रेजी शराब खरीद लिया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग