पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। सारण जिला के सिताब दियारा में केंद्रीय गृह मंत्री माननीय अमित शाह जी के जननायक जयप्रकाश नारायण जी के जयंती पर सम्मिलित होने की कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु मशरक प्रखंड के मगुरहा गांव में एक बैठक आयोजित किया गया। इस बैठक में मुख्य अतिथि के तौर पर सिवान जिला के पूर्व सांसद व भाजपा पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष ओम प्रकाश यादव, तरैया विधानसभा के भाजपा विधायक जनक सिंह , बनियापुर विधानसभा प्रभारी वीरेंद्र पांडेय, भाजपा जिला महामंत्री रमाशंकर मिश्रा शांडिल्य ,भाजपा नेत्री प्रियंका सिंह, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष बीरबल प्रसाद कुशवाहा सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सर्वप्रथम भाजपा के संस्थापक सदस्य डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के तैल चित्र पर मुख्य अतिथि एवं भाजपा पार्टी के नेताओं के द्वारा दीप प्रज्वलित करते हुए पुष्प अर्पित कर नमन किया गया। इस बैठक में 11 अक्टूबर को माननीय केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आगमन कार्यक्रम को कैसे सफल बनाया जाए इस बात की चर्चा विस्तार पूर्वक किया गया। मुख्य अतिथि सिवान के पूर्व सांसद ओम प्रकाश यादव ने सभी कार्यकर्ताओं से उनके आगमन को सफल बनाने हेतु चलने के लिए कहा गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग