राष्ट्रनायक न्यूज।
पूर्वोत्तर रेलवे, वाराणसी। रेलवे प्रशासन द्वारा 18311/18312 बनारस- सम्भलपुर- बनारस एक्सप्रेस को लातेहार स्टेशन पर छः माह के लिए प्रायोगिक रूप में दो मिनट का ठहराव दिया गया है। फलस्वरूप 18311 बनारस-सम्भलपुर एक्सप्रेस 09 अक्टूबर, 2022 से लातेहार पर 00:32 मिनट पर पहुँचेगी और ठहराव के बाद 00:33बजे प्रस्थान करेगी। जबकि 18312 सम्भलपुर-बनारस एक्सप्रेस 10 अक्टूबर, 2022 से लातेहार स्टेशन पर 22:44 बजे पहुँचकर 22:46 बजे प्रस्थान करेगी। अन्य स्टेशनों पर समय यथावत रहेगा।


More Stories
15 नवम्बर से वाराणसी मंडल पर दो जोड़ी नई अनारक्षित विशेष मेमू गाड़ियों का होगा संचलन
पूर्वोत्तर रेलवे लहरतारा के मिनी स्टेडियम में ‘‘राष्ट्रीय बाल दिवस- 2023’’ का हुआ आयोजन
मंडल रेल प्रबंधक ने रेल कर्मचारियों तथा रेल उपयोगकर्ताओं को छठ पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी