राष्ट्रनायक न्यूज।
पूर्वोत्तर रेलवे,वाराणसी। रेलवे प्रशासन द्वारा आगामी त्यौहारों पर होने वाली यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुये यात्री जनता की सुविधा हेतु 04068/ 04067 नई दिल्ली- सहरसा-नई दिल्ली पूजा विशेष गाड़ी का संचलन नई दिल्ली से 21,26 एवं 29अक्टूबर ,2022 तथा सहरसा से 22,27 एवं 30अक्टूबर 2022 को 03 फेरो के लिये किया जायेगा। इसमें यात्रा करने वाले यात्रियों को कोविड -19 के संबंध में समय- समय पर जारी सभी मानकों का पालन करना होगा।
04068 नई दिल्ली- सहरसा पूजा विशेष गाड़ी 21,26 एवं 29 अक्टूबर,2022 को नई दिल्ली से 00:05 बजे प्रस्थान कर, मुरादाबाद से 03:50 बजे, बरेली से 05:50 बजे, लखनऊ से 11:25 बजे, गोण्डा से 14:00 बजे,गोरखपुर से 16:55 बजे, छपरा से 20:05 बजे, हाजीपुर से 21:45 बजे, मुजफ्फरपुर से 22:40 बजे,समस्तीपुर से 23:45 बजे,दूसरे दिन बरौनी जंक्शन से 00:55 बजे,खगड़िया से 01:47 बजे,एस बख्थियारपुर 02:47 बजे छूटकर सहरसा 03:30 बजे पहूँचेगी।
वापसी यात्रा में 04067 सहरसा -नई दिल्ली पूजा विशेष गाड़ी 22,27 एवं 30अक्टूबर, 2022 को सहरसा से 7:00 बजे प्रस्थान कर बख्थियारपुर 07:22 बजे,खगड़िया से 08:07 बजे,बरौनी जंक्शन से 09:15 बजे,, समस्तीपुर से 10:15 बजे, मुज़फ्फपुर से 11:10 बजे, हाजीपुर से 12:15 बजे, छपरा से 14:00 बजे, गोरखपुर से 17:10 बजे, गोण्डा से 19:35 बजे, लखनऊ से 22:05 बजे दूसरे दिन बरेली से 01:00 बजे, मुरादाबाद से 02:25 बजे छूटकर नई दिल्ली 07:10 बजे पहुंचेगी। इस गाड़ी की संरचना में साधारण द्वितीय श्रेणी के 09,शयनयान श्रेणी 13, तथा एस.एल.आर. के 02 कोचों सहित कुल 24 कोच लगाये जायेंगे।


More Stories
15 नवम्बर से वाराणसी मंडल पर दो जोड़ी नई अनारक्षित विशेष मेमू गाड़ियों का होगा संचलन
पूर्वोत्तर रेलवे लहरतारा के मिनी स्टेडियम में ‘‘राष्ट्रीय बाल दिवस- 2023’’ का हुआ आयोजन
मंडल रेल प्रबंधक ने रेल कर्मचारियों तथा रेल उपयोगकर्ताओं को छठ पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी