राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। सारण जिला के माँझी थानान्तर्गत दिनांक 02.10.22 को अज्ञात अपराधकर्मियों के द्वारा ग्राम रणपट्टी के एक घर में लूट की घटना को कारित करते हुए घर में रखे ज्वेलरी को लूट लिया गया था। जिस संबंध में मॉझी थाना कांड सं0-364/22, दिनांक-03.10.22 धारा-395/397 भा0द0वि0 अज्ञात के विरूद्ध दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया। पुलिस अधीक्षक सारण द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर एवं थानाध्यक्ष, माँझी थाना को कांड के अनुसंधान एवं त्वरित कार्रवाई हेतु दिशा-निर्देश दिया गया, जिसके आलोक में मॉझी थाना पुलिस टीम अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी हेतु अपने क्षेत्रान्तर्गत भ्रमणशील थी। इसी क्रम में माँझी थाना पुलिस टीम को गुप्त / मानवीय सूचना प्राप्त हुई कि माँझी थानान्तर्गत ग्राम जई छपरा के आस-पास बगीचा में कुछ अपराधकर्मियों के द्वारा लूट की योजना बनाया जा रहा है। तत्पश्चात मॉझी थाना पुलिस टीम प्राप्त गुप्त/ मानवीय सूचना का तत्क्षण संज्ञान लेते हुए कार्रवाई करने हेतु उपरोक्त स्थान पर पहुँची तो पुलिस वाहन को देखकर कुछ व्यक्तियों द्वारा भागने का प्रयास किया गया, जिन्हें पुलिस टीम में प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारी/ बल की सहायता से पकड़ा गया। पूछ-ताछ एवं तालसी के क्रम में पकड़ाये हुए व्यक्तियों की पहचान क्रमशः 1. सद्दाम अंसारी पिता-हदीस अंसारी, सा0 मंठिया गयासपुर थाना सिसवन जिला सिवान 2 पुरुषोत्तम कुमार पिता महेश प्रसाद 3. पृथ्वी प्रसाद पिता – रामउदय प्रसाद दोनो सा0- सरयूपार थाना दाउदपुर जिला सारण 4 सुग्रिम कुमार पिता-धूलि बिन्द सा0 मुबारकपुर 5. मुन्ना शर्मा उर्फ चन्दन शर्मा पिता मदन शर्मा सा0 रनपट्टी दोनो थाना माझी, जिला सारण के रूप में की गई एवं इनके पास से देशी कट्टा – 02 जिन्दा कारतूस 01, चाकू 01 एवं 06 मोबाईल को जप्त कर इन्हें गिरफ्तार किया गया जिस संबंध में माँझी थाना कांड सं0-365/ 22, दिनांक 06.10.22. धारा- 399/402/412 भा0द0वि0 एवं 25 (1-बी) ए/26/35 आर्म्स एक्ट दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है। अनुसंधान एव पूछ-ताछ के क्रम में गिरफ्तार अपराधकर्मियों के निशानदेही के आधार पर विगत दिनों माँझी थाना कांड सं0-364/22 के अन्तर्गत एक घर से लूटी गई सोने एवं चाँदी के ज्वेलरी को बरामद किया गया। गिरफ्तार अपराधकर्मियों के द्वारा पूर्व के लूट कांड (मॉझी थाना कांड सं0-364/22) एवं इस कांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार की गई है तथा इनके निशानदेही के आधार पर इस कांड में संलिप्त अन्य अभियुक्त के गिरफ्तारी तथा बरामदगी हेतु लगातार छापामरी/ कार्रवाई की जा रही है।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग